वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारतीय रिज़र्व बैंक रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 07 से 13 अप्रैल 2026 तक ज्ञान अभियान का आयोजन किया गया.

छात्र स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें : क्षेत्रीय निदेशक

लोहरदगा. भारतीय रिज़र्व बैंक रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 07 से 13 अप्रैल 2026 तक ज्ञान अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान की संकल्पना क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गयी. अभियान के अंतर्गत लोहरदगा के कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं मंजूरमती उच्च विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय निदेशक ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने केंद्रीय बैंक की भूमिका, बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की अवधारणाओं, सतर्कता तथा वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया. साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें और वित्तीय साक्षरता मित्र एवं वित्तीय जागरूकता अग्रदूत की तरह इन संदेशों को अपने परिवार, पड़ोस और समाज तक पहुंचायें.

इस अभियान के दौरान एक अभिनव पहल के रूप में दोनों विद्यालयों में डिजिटल सामग्री युक्त वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा स्थापित की गयी. जिसका उदघाटन क्षेत्रीय निदेशक ने किया.उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पूरे प्रदेश में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और जनजागरण को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >