लोहरदगा़ : मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा सोलह दिन से चल रहे गणगौर महोत्सव का समापन हो गया़ एक-दूसरे को गुलाल लगा कर गणगौर की प्रतिमा का ठाकुर बाड़ी तलाब में विसर्जन किया गया. इस पर्व में सुहागन अपने सुहाग की रक्षा एवं लंबी आयु के लिए गणगौर की पूजा करती हैं
कुंवारी कन्याएं अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए यह पूजा करती है. यह त्योहार होलिका दहन के दूसरे दिन से ही शुरू होता है और सोलह दिनों तक चलता है. प्रतिमा विसर्जन के मौके पर राधा देवी, शकुंतला राजगड़िया, अनिता पोद्दार, वर्षा पोद्दार, अंजलि सर्राफ, दीपा पोद्दार, ममता बंका, अर्चना अग्रवाल, प्रीति बंका, रेशु पोद्दार, रेखा बंका, अंकिता बंका व मैंगी पोद्दार आदि महिलाएं मौजूद थीं.
