ओला प्रभावित गांवों का किया दौरा

कुड़ू (लोहरदगा) : विधायक प्रतिनिधि लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर अोलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया़ ज्ञात हो कि प्रखंड में सलगी, रोचो, चीरी समेत अन्य क्षेत्रों में पिछले दिनों अोलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. खेत में तैयार गेहूं की फसल को […]

कुड़ू (लोहरदगा) : विधायक प्रतिनिधि लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर अोलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया़ ज्ञात हो कि प्रखंड में सलगी, रोचो, चीरी समेत अन्य क्षेत्रों में पिछले दिनों अोलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. खेत में तैयार गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है. टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी व बंदगोभी की फसल को भी नुकसान पहुंचा़ श्री शाहदेव ने किसानों को बताया कि इस मामले से विधायक सुखदेव भगत को अवगत करायेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >