लोहरदगा : युवा कांग्रेसी नेता रेहान अख्तर की बहन की हत्या गुमला में हो गयी थी. सूचना के बाद विधायक सुखदेव भगत उसके घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया.
विधायक श्री भगत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट किये. उन्होने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए एसपी एवं डीएसपी से बात करने की बात कही. मौके पर आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, प्रभात भगत, राजेश रुद्रा, रवि रौशन बेक, सोनू कुरैसी, फुलदेव उरांव, महताब आलम, राजू कुरैसी आदि मौजूद थे.
