लोहरदगा़ : केसरवानी वैश्य सभा की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन केशसरी की अध्यक्षता में शिवाजी चौक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. निर्णय लिया गया कि दो अप्रैल को शास्त्री चौक स्थित लक्ष्मी नारायण भवन में समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. समारोह में हेल्दी बेबी शो, फैंसी ड्रेस वीथ स्पीच, जलेबी रेस, चम्मच रेस व क्विज के अलावा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया जायेगा़ समारोह में वरिष्ठ सदस्यों के अलावा मैट्रिक एवं उच्चतर शिक्षा में बेहतर करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा. होली मिलन समारोह एवं सामूहिक भोज भी होगा़
अगली बैठक 13 मार्च को सिद्धिदात्री मंदिर प्रांगण में होगी. मौके पर कृष्ण मोहन केसरी, संतोष केसरी, विनय कुमार, कमता केसरी, लालमोहन केसरी, धन्ना प्रसाद केसरी, संजीव रंजन केसरी, पंकज केसरी, संदीप केसरी, कृष्ण मुरारी केसरी, आनंद केसरी व आदर्श केसरी सहित अन्य मौजूद थे़
