अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : के अवसर पर सेमरडीह रूगड़ी टोली में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं से विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गयी.
लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा खनन क्षेत्र के सेमरडीह रूगड़ी टोली के बिरहोर कॉलोनी में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किस्को प्रखंड के उप प्रमुख अशफाक अंसारी, विशिष्ट अतिथि खरकी पंचायत की मुखिया चांदमनी उरांव, पूर्व प्रमुख मुनीलाल उरांव मौजूद थे.
मौके पर उप प्रमुख श्री अंसारी ने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं. महिलाएं मेहनती होती हैं, हर काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी पूर्वक करती हैं. उन्होंने हिंडालको द्वारा आयोजित दूरस्थ क्षेत्रों में महिला कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया है.
मुखिया चांदमनी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें़ मुनीलाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम ऐसे जगहों में होने से महिलाएं लाभान्वित होंगी. मौके पर अभय भारती, खुदिया कुमार, शकील अंसारी, मुन्ना भगत, गोवर्द्वन प्रजापति, गुलाम बिरहोर, परमेश्वर खेरवार, रतिया बिरहोर, टियो बिरहोर, सोमारी व धरमतिया बिरहोर सहित अन्य मौजूद थे.
