आंदोलन. अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हुए निकायर्मी
निकाय कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हुए़ झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर उन्होंने नगरपालिका परिसर में भूख हड़ताल की़ धरना-प्रदर्शन भी किया, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.
लोहरदगा : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर निकाय कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नगरपालिका परिसर में भूख हड़ताल की और धरना-प्रदर्शन किया़ मौके पर मंत्री अशोक कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार निकाय कर्मियों पर जुल्म कर रही है. सरकार के उदासीन रवैये के कारण निकाय कर्मियों में आक्रोश है. अयूब अली एवं किरण उरांव ने कहा कि राज्य सरकार निकाय कर्मियों का शोषण कर रही है. सरकार वादाखिलाफी कर रही है, जो निकाय कर्मियों के लिए ठीक नहीं है.
कर्मियों ने बताया कि यदि मांगे नहीं मानी गयी, तो नौ मार्च को नगर विकास मंत्री के सरकारी आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जायेगी़
प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार सिंह, निधिया उरांव, किरण उरांव, किस्टो गोपाल पटनायक, रूस्तम अंसारी, शशि प्रसाद, संजय प्रसाद, रमेश कुमार साहू, शहबाज आलम, शशि प्रसाद, मंटू उरांव, बिहारी उरांव, बैजनाथ करूवा, भारती देवी, सुरेंद्र उरांव, सावित्री देवी, रोमनी देवी, सुनील उरांव, विफई उरांव, सोमा उरांव, प्रभा देवी, गंदू टोप्पो, संतोष कुमार, मो शाकिब, अजय, गुरुवा करूवा, सोमारी देवी, दुखु करूवा, फरजाना परवीन , ननका उरांव, ललित उरांव, जयराम लकड़ा, बंदे उरांव, रामजीत, वसीर अंसारी, उपेंद्र, प्रकाश, अल्ताफ हुसैन, पंकज, रंथू, हीरू उरांव, शनिचरवा उरांव, महादेव व फुलदेव सहित अन्य शामिल हैं.
