कुडू में घूस लेते लिपिक गिरफ्तार

कुडू (लोहरदगा) : एंटी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कुडू विद्युत अवर प्रमंडल के पत्राचार लिपिक सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र पासवान को 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया़ डीएसपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक सुरेंद्र कुमार ने कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ निवासी अयूब अंसारी से बिजली कनेक्शन के […]

कुडू (लोहरदगा) : एंटी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कुडू विद्युत अवर प्रमंडल के पत्राचार लिपिक सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र पासवान को 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया़
डीएसपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक सुरेंद्र कुमार ने कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ निवासी अयूब अंसारी से बिजली कनेक्शन के नाम पर 1500 रुपये की मांग की थी. बदले में 20 रुपये की रसीद दे रहा था.
अयूब अंसारी ने 20 फरवरी को एसीबी से इसकी लिखित शिकायत की थी. एसीबी की टीम ने गुरुवार को केमिकल लगे 1500 रुपये देकर अयूब अंसारी को पत्राचार लिपिक के पास भेजा. पैसा लेते ही लिपिक काे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे रांची ले जाया
गया है.
एसीबी की टीम में दो दंडाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंंह, डॉ अभिमन्यु प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी राहुल देव बड़ाइक, तीन इंस्पेक्टर इंद्रशेखर झा, चौधरी प्रकाश नारायण व शिव प्रकाश कुमार शामिल थे़ कुडू में एसीबी की पांचवीं कार्रवाई है. इससे पहले एक बीडीओ, एक जेएसएस आैर दो पंचायत सेवकाें घूस लेते गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >