संयोजिका विवाद के कारण बंद है मध्याह्न भोजन

हाल प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका का भंडरा-लोहरदगा : प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका में संयोजिका विवाद के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन का मेन्यू यहां लागू नहीं होता है. बच्चों को पौष्टिक आहार के तहत अंडा या फल देने का आदेश है. प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका में दो महीने से अंडा या फल नहीं दिया गया है. इसका मुख्य […]

हाल प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका का
भंडरा-लोहरदगा : प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका में संयोजिका विवाद के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन का मेन्यू यहां लागू नहीं होता है. बच्चों को पौष्टिक आहार के तहत अंडा या फल देने का आदेश है. प्राथमिक विद्यालय, तेतरपोका में दो महीने से अंडा या फल नहीं दिया गया है. इसका मुख्य कारण ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं माता समिति संयोजिका का विवाद है. संयोजिका नेहा परवीन को ग्राम शिक्षा समिति ने हटा दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि नेहा परवीन का बच्चा विद्यालय में नहीं पढ़ता है, इसके कारण नेहा परवीन को हटाया गया है. विद्यालय में नयी ग्राम शिक्षा समिति के गठन तक ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष दिलशाद मिरदाहा को मध्याह्र भोजन संचालन की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
बीइओ को दी गयी है विवाद की सूचना : विद्यालय में मात्र एक शिक्षक पवन कुमार को एक फरवरी से पदभार दिया गया है. पवन कुमार के पहले के शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं. पवन कुमार ने बताया कि यहां अध्यक्ष एवं संयोजिका के विवाद की सूचना बीइओ को दी गयी है. बीइओ ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही ग्राम शिक्षा समिति एवं माता समिति का गठन किया जायेगा. विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 61 है.
नहीं हुआ दूसरी संयोजिका का चयन :ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष दिलशाद मिरदाहा ने बताया कि संयोजिका नेहा परवीन को संयोजिका पद से सितंबर, 2015 में हटा दिया गया. दूसरी संयोजिका का चयन नहीं हुआ है. छह महीने से मध्याह्न भोजन की राशि नहीं निकाली गयी. इसलिए मध्याह्न भोजन के संचालन में समस्या हो रही है.
विवाद को समाप्त किया जायेगा: बीइओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष एवं संयोजिका का विवाद है. दो बार विद्यालय में जाकर बैठक कराने का प्रयास किया गया. बैठक नहीं हो सकी. ग्राम शिक्षा समिति एवं माता समिति का नया गठन कर विवाद को समाप्त किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >