बंद का रहा आंशिक प्रभाव

लोहरदगा : भाकपा माओवादियों द्वारा आयोजित झारखंड बंद का लेाहरदगा जिला में मिलाजुला असर देखने को मिला. बंद के दौरान बाजार, सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर, विद्यालय आदि खुले रहे. यात्री ट्रेन सामान्य दिनों की तरह चली. बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ. लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. बंद के दौरान लोगों को काफी परेशानी […]

लोहरदगा : भाकपा माओवादियों द्वारा आयोजित झारखंड बंद का लेाहरदगा जिला में मिलाजुला असर देखने को मिला. बंद के दौरान बाजार, सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर, विद्यालय आदि खुले रहे. यात्री ट्रेन सामान्य दिनों की तरह चली.
बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ. लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. बंद के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई. बंद को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. एसपी ने माओवादी बंद को पूरी तरह असफल बताया. कहा कि जनता अब समझदार हो चुकी है. जिले के ग्रामीण इलाकों में बंद का प्रभाव नहीं देखा गया. लंबी दूरी के वाहन एवं बॉक्साइट ढुलाई को छोड़ कर कोई प्रभाव नहीं रहा. बंद के दौरान मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >