सराहनीय. स्वच्छ भारत मिशन की बैठक, डीसी ने कहा
केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की है. झारखंड में भी इसका असर दिख रहा है. लोहरदगा डीसी ने बैठक कर इस अिभयान को सफल बनाने को कहा. कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है. इसके बाद ही पूरा जिला स्वच्छता अभियान में सफल होगा. इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है.
प्रतिनिधि4 लोहरदगा
स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. एक स्वच्छ वातावरण ही स्वच्छ समाज के निर्माण में सहायक सिद्धहोता है. उक्त बातें डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में बुधवार को कही.
उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने बताया कि लोहरदगा जिला का कैरो प्रखंड शीघ्र ही खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनेगा. यहां शौचालय निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. लोहरदगा जिला के सभी सात प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय की एक -एक पंचायत भी खुले में शौच से मुक्त होगी.
इसके बाद पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाया जायेगा. बैठक में संबंधित पंचायतों के मुखिया मौजूद थे. उपायुक्त ने सभी को शौचालय निर्माण कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेन को कहा. गुणवत्तायुक्त शौचालय के निर्माण पर विशेष ख्याल रखने की बात कही. लाभुक शौचालय का उपयोग करे, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा.
