लोहरदगा़ : जिले के जाने-माने अधिवक्ता भोला शंकर वर्मा एवं अनिता देवी की पुत्री निहारिका वर्मा ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया़ इनका चयन वित्त विभाग में किया गया.
निहारिका मध्यम वर्गीय परिवार से आती है और इनकी प्रारंभिक पढ़ाई रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में हुई. इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने उर्सुलाइन कॉन्वेंट से की. इंटरमीटिएट मारवाड़ी कॉलेज रांची से एवं ग्रेजुएशन संत जेवियर कॉलेज से किया. ग्रेजुएशन के बाद इन्होंने जेपीएससी की तैयारी की और पहले की प्रयास में इन्हे बेहतर सफलता मिली. निहारिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है. निहारिका की इस सफलता पर लोगों ने उन्हे बधाई दी है.
