लोहरदगा़ : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत द्वारा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि यह बहुत पुरानी मांग थी. वर्ष 2012 में ही मैंने इसकी घोषणा नगर भवन में की थी, लेकिन सफलता आज मिली. श्री भगत ने कहा कि ज्ञान के क्षेत्र में, विचार क्रांति के क्षेत्र में इसका लाभ लोगों को मिलेगा. शहर के बीच में पुस्तकालय बनना ज्ञान के दृष्टि से काफी उपयुक्त होगा.
हर आयु वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि जिस तरीके से आज पुस्तकालय भवन का शिलान्यास हो रहा है, उसी भव्य तरीके से भवन का उदघाटन भी होगा. ये बहुत खुशी की बात है.
