जवान को श्रद्धांजलि दी गयी

लोहरदगा : सीआरपीएफ 158 बटालियन में कार्यरत जवान किनुआ उरांव की बीते दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. गुरुवार को 158 बटालियन कैंप में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इसके पश्चात जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बक्सी खलिहान टोली भेजा गया. मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट आनंद झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जवान […]

लोहरदगा : सीआरपीएफ 158 बटालियन में कार्यरत जवान किनुआ उरांव की बीते दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. गुरुवार को 158 बटालियन कैंप में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इसके पश्चात जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बक्सी खलिहान टोली भेजा गया. मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट आनंद झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
किनुआ उरांव के परिजन भी श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे. इसके बाद 158 बटालियन के कमांडेंट आनंद झा ने किनुआ उरांव की पत्नी को ढाढ़ंस बंधाते हुए सहयेाग की बात कही. श्रद्धांजलि देनेवालों में असिस्टेंट कमांडेंट डीके पांडे, पवन यादव, अजय कुमार, धर्मेंद्र राय, एएसपी विवेक ओझा, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी सहित 158 बटालियन के जवान शामिल थे.
पार्थिव शरीर को लेने किनुआ उरांव की पत्नी, उनकी दो बेटियां एवं लगभग 10 वर्षीय पुत्र सहित गांव के अन्य लोग पहुंचे थे. पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया. लोगों ने देश की सेवा करते सड़क दुर्घटना में मृत जवान को बोझिल मन से अंतिम संस्कार किया. मौके पर बटालियन के जवानों ने सैल्युट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >