सरकारी चापानल पर कब्जा करनेवालों पर होगा मामला दर्ज

कुड़ू (लोहरदगा) : योजना बनाअो अभियान के तहत पंचायत स्तर से लेकर टोला स्तर पर चल रहे अभियान की प्रगति जानने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल बुधवार को कुड़ू पहुंचे. प्रखंड के चंदलासो पंचायत के कोकर गांव एवं पंडरा पंचायत के चेटर गांव में चल रहे टोला सभा में शिरकत की. […]

कुड़ू (लोहरदगा) : योजना बनाअो अभियान के तहत पंचायत स्तर से लेकर टोला स्तर पर चल रहे अभियान की प्रगति जानने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल बुधवार को कुड़ू पहुंचे. प्रखंड के चंदलासो पंचायत के कोकर गांव एवं पंडरा पंचायत के चेटर गांव में चल रहे टोला सभा में शिरकत की.
ग्रामीणों से गांव के विकास के लिए ग्रामीणों के सुझाव लिये. चेटर गांव में ग्रामीणों ने प्रमंडलीय आयुक्त को बताया कि गांव में सबसे बड़ी समस्या पेजयल की है. गांव में लगभग आठ सरकारी चापानल लगाया गया है. आधे चापानल खराब हैं, जो शेष हैं, उनमें कई चापानलों में मशीन डाल कर कुछ लोग चापानल को डेड कर व्यक्तिगत लाभ ले रहे हैं.
ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. गांव में सिंचाई साधन नहीं है. तालाब जीर्णोद्धार, डोभा का निर्माण, सिंचाई कूप की गहराई 40 फीट करने की बात ग्रामीणों ने कही. कोकर गांव में ग्रामीणों ने सिंचाई साधन विकसित करने के लिए चंदलासो डैम को गहरा करने, मेड़ को ऊंचा करने, तालाब जीर्णोद्धार समेत अन्य मामलों से अवगत कराया.
ग्रामीणों की सलाह से होगा योजना का चयन
चेटर के ग्रामीणों की शिकायत पर कमिश्नर केके खंडेलवाल ने कहा कि सरकारी चापानल में जिसने कब्जा किया है, इसकी जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सरकारी चापानल का निजी इस्तेमाल गैर कानूनी एवं गलत है. बीडीअो को निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ी तो उपायुक्त को सूचना देकर कार्रवाई करायी जायेगी. ग्रामीणों की सलाह से विकास कार्यों का चयन होगा. ठेकेदारी प्रथा बंद होगी. जल संचयन करना जरूरी है. इसके लिए छोटे-छोटे तालाब, डोभा, तालाब मरम्मत, तालाब खुदाई का काम किया जायेगा.
चंदलासो डैम का लिया जायजा
कमिश्नर श्री खंडेलवाल ने चंदलासो पंचायत के चंदलासो डैम का निरीक्षण किया. डैम से सिंचाई साधन विकसित करने के संबंध में किसानों से विचार लिये. कमिश्नर ने किसानों को आश्वासन दिया कि सिंचाई साधन विकसित करने का सभी प्रयास होगा.
सरकार की योजना ग्रामीणों, किसानों को घर पर काम देना है. मौके पर बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव, डॉ सुशील तिग्गा, बीपीअो रघुनाथ मुंडा, पंचायत सचिव रउफ अंसारी, कंदरू साहू समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >