खान सुरक्षा सप्ताह की तैयारी जोरों पर

लोहरदगा : हिंडालको खान प्रभाग द्वारा संचालित पाखर बाॅक्साइट माइंस में 28वां खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन तीन से नौ फरवरी तक किया गया है. खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वावधान में आहूत खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. खान सुरक्षा सप्ताह को लेकर पाखर के खान प्रबंधक एसपी झा के नेतृत्व में बैठक आयोजित […]

लोहरदगा : हिंडालको खान प्रभाग द्वारा संचालित पाखर बाॅक्साइट माइंस में 28वां खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन तीन से नौ फरवरी तक किया गया है. खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वावधान में आहूत खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है.
खान सुरक्षा सप्ताह को लेकर पाखर के खान प्रबंधक एसपी झा के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष एसपी झा, उपाध्यक्ष एसएस वशिष्ठ, सचिव हर्ष वर्मा, सह सचिव आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष संजीव रंजन को बनाया गया है. मौके पर एसपी झा ने कहा कि खान सुरक्षा सप्ताह को हम पूरी निष्ठा एवं पर्व के रूप में मनायें. जिससे खनन से जुड़े सभी खनन कर्मियों को वैज्ञानिक विधि से सुरक्षित खनन किये जाने, सुरक्षा के मानदंडों को दैनिक कार्य में अपनाने, यांत्रिक उपकरणों की बारीकियों के बारे में समझने एवं जानने का अवसर मिल सके.
उन्होंने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर पेास्टर, बैनर, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, मॉडल क्यारी आदि के माध्यम से जागरूकता लायी जा रही है. मौके पर विप्लव मुखर्जी, अमलेंदु कुमार, त्रिपुरी सिंह, संजय सिंह, सुनील पांडेय, मंगलेश्वर किसान, विनोद कुमार झा, मो शहजादा, अखिलेश सिंह, उपेंद्र गुप्ता, अभय भारती, पंकज झा, विजय कुमार, अजीत कुमार, हरीश उरांव, रामनाथ भगत आदि मौजूद थे.
इधर सेरेंगदाग ग्रुप ऑफ माइंस में भी सुरक्षा सप्ताह की तैयारी जोरों पर है. लोगों को कई माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है. माइंस में निरीक्षण टीम नौ फरवरी को निरीक्षण करेगी. तैयारी में एअन बरासु, आशीष कुमार, अखिलेश कुमार सिन्हा, वाइके प्रजापति, रंजन कुमार, भास्कर सिन्हा, राजेश सिंह सहित अन्य कर्मी लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >