अधिकार का हनन बरदाश्त नहीं करेंगे

लोहरदगा : झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कुंजलाल स्मृति भवन में मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिला प्रभारी श्री मिश्रा ने कहा कि झारखंडियों के मौलिक अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए डीप बोरिंग, आहर, तालाब, चेकडैम के निर्माण […]

लोहरदगा : झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कुंजलाल स्मृति भवन में मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिला प्रभारी श्री मिश्रा ने कहा कि झारखंडियों के मौलिक अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए डीप बोरिंग, आहर, तालाब, चेकडैम के निर्माण की बात कही गयी.
झारखंड सरकार द्वारा गांवों में अभियान बनाने की सराहना की गयी. बंजर भूमि पर कुटीर उद्योग स्थापित करने की मांग की गयी. सम्मेलन में रमेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, उज्ज्वल कुमार प्रजापति, विष्णु नायक, विशाल नायक, दीपक प्रजापति, करमदयाल, नीरज महली, देवंती, शिवानी, सुशीला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >