निर्णय का विरोध किया

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के संगठनात्मक चुनाव में चुनाव प्रभारी द्वारा विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए भरत साहू, तरूण देवघरिया, लाल निरंजन ने शंभु सिंह को बगैर सर्वसम्मति के अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया है. विरोध करनेवालों में अजय ओझा, बंधना उरांव, बलराम ओझा, ब्रजेश कुमार साहू, राम प्रकाश […]

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के संगठनात्मक चुनाव में चुनाव प्रभारी द्वारा विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए भरत साहू, तरूण देवघरिया, लाल निरंजन ने शंभु सिंह को बगैर सर्वसम्मति के अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया है. विरोध करनेवालों में अजय ओझा, बंधना उरांव, बलराम ओझा, ब्रजेश कुमार साहू, राम प्रकाश साहू, संतोष राम, मंगल गोप, सुनील राम, हातीम अंसारी, रामव्रत साहू आदि शामिल हैं.
मुखिया ने कंबल वितरण किया : कैरो-लोहरदगा. पंचायत सचिवालय में कैरो मुखिया गौत्री देवी ने गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण किया. लगभग 100 असहायों के बीच कंबल वितरण करते हुए मुखिया ने कहा कि जो भी सरकारी सुविधा ग्रामीणों के लिए आयेगा, उसे गरीबों के बीच लागू किया जायेगा.
लंगरख्वानी का आयोजन आज : लोहरदगा. ऑल इंडिया जमात-ए-मुस्तफा के तत्वावधान में 11वीं शरीक को लेकर लंगरख्वानी का आयोजन शुक्रवार को न्यू आजाद बस्ती में मस्जिद रजा-ए -मुस्तफा में किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >