लोहरदगा : जिले में मौसम का मिजाज बदल जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को दिन भर कुहासा छाया रहा. ठंड से लोग परेशान रहे. सड़कें वीरान रही. दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आयी.
सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की उपस्थिति कम देखी गयी. कुहासा के कारण सड़कों पर चल रही वाहनों को दिन में भी लाइट जला कर चलना पड़ रहा था. लोग घरों में ही रहे. हल्की बूंदा-बांदी के कारण लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गयी है.
