पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आज से

लोहरदगा : पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास लोहरदगा के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कृषि बाजार प्रांगण में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित किया गया है. अभय भारती ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग शिक्षकों को योग, आयुर्वेद, औषधीय ज्ञान, स्वस्थ्य दिनचर्या, संगठन के नियम सिद्धांत आदि विषयों में […]

लोहरदगा : पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास लोहरदगा के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कृषि बाजार प्रांगण में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित किया गया है.
अभय भारती ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग शिक्षकों को योग, आयुर्वेद, औषधीय ज्ञान, स्वस्थ्य दिनचर्या, संगठन के नियम सिद्धांत आदि विषयों में पूरी तरह से दक्ष बनाने का है. मौके पर कहा गया कि जिले के सभी क्षेत्रों में जाकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक योग प्राणायाम की जानकारी देकर एक स्वस्थ्य तथा समृद्ध समाज का निर्माण करना है.
योग और प्राणायाम के माध्यम से नि:शुल्क योग शिविर लगा कर असमय मौत के और रोग के शिकार हो रहे लोगों को स्वस्थ्य बनाने का काम पतंजलि के योग शिक्षक करेंगे. शिविर का समय प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक रखा गया है. युवा प्रभारी जगनंदन पौराणिक प्रशिक्षण में सहयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >