गणपत राय की जयंती आज

भंडरा/लोहरदगा : क्रांति वीर शहीद पांडेय गणपत राय की 207वीं जयंती शहीद के पैतृक गांव में स्थित पांडेय गणपत राय स्मारक स्थल में रविवार को मनायी जायगी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, समारोह का उदघाटन कर्ता ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि बंधु तिर्की, विधायक विशुनपुर चमरा […]

भंडरा/लोहरदगा : क्रांति वीर शहीद पांडेय गणपत राय की 207वीं जयंती शहीद के पैतृक गांव में स्थित पांडेय गणपत राय स्मारक स्थल में रविवार को मनायी जायगी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, समारोह का उदघाटन कर्ता ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि बंधु तिर्की, विधायक विशुनपुर चमरा लिंडा, विधायक गुमला शिवशंकर उरांव, समीर उरांव, रमेश उरांव आदि होंगे. स्मारक समिति के सचिव दुखहरण साहू ने बताया कि जयंती समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
बीडीओ अजय भगत ने बताया कि समारोह में जिला का विकास का प्रारूप विकास मेला के माध्यम से विभिन्न स्टॉलों में दिखेगा. सीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि जयंती समारोह में गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समारोह में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >