लोगों ने जलाशयों में स्नान कर पूजा की

लोहरदगा : मकर संक्रांति के मौके पर जिले के विभिन्न जलाशयों में लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही लोगों की भीड़ विभिन्न नदियों, तालाबों में लगी थी. लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद दान भी किया. जिले के भक्सो कोयल नदी, खरता कोयल नदी, नंदिनी जलाशय, अखिलेश्वर धाम भंडरा में मेला का भी […]

लोहरदगा : मकर संक्रांति के मौके पर जिले के विभिन्न जलाशयों में लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही लोगों की भीड़ विभिन्न नदियों, तालाबों में लगी थी. लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद दान भी किया.
जिले के भक्सो कोयल नदी, खरता कोयल नदी, नंदिनी जलाशय, अखिलेश्वर धाम भंडरा में मेला का भी आयोजन किया गया. मेला में बड़ी संख्या में लोग जुटे. यहां लोगों ने जम कर मौज मस्ती एवं खरीदारी की. मेला में बच्चों के खिलौनों के साथ-साथ सौन्दर्य प्रसाधनों की बिक्री भी जम कर हुई. यहां तिलकुट की दुकानें भी सजी थी. शहरी एवं ग्रामीण इलाके के लोग बड़ी संख्या में नदियों के तट पर लगनेवाले इन मेलों में पहुंचे. देर शाम तक लोग मेला में मौजूद थे.
कीर्तन का आयोजन
भक्सो कोयल नदी के तट पर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के गांवों के कीर्तन मंडली पहुंची थी. भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस मंदिर में दूर-दूर से आकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण भी किये. यहां भव्य भंडारा का आयोजन स्थानीय लोगों ने किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >