पेशाब घर तोड़ कर जमीन कब्जा करने का प्रयास

लोहरदगा : नगर पर्षद क्षेत्र के पावरगंज सदर अस्पताल के पास बने यूरीनल को भू-माफियों ने बुधवार की रात्रि तोड़ दिया. गुरुवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. आसपास के इलाके में यही एक मात्र पेशाब घर था, जिसे तोड़ दिया गया. विश्वस्त सूत्रों […]

लोहरदगा : नगर पर्षद क्षेत्र के पावरगंज सदर अस्पताल के पास बने यूरीनल को भू-माफियों ने बुधवार की रात्रि तोड़ दिया. गुरुवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.
आसपास के इलाके में यही एक मात्र पेशाब घर था, जिसे तोड़ दिया गया. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग नगर पर्षद के एक कर्मी की मिलीभगत से इस स्थान को हथियाना चाहते हैं. सूत्र बताते हैं कि इसके लिए पांच लाख रुपये की डिलींग हुई है. इसकी सूचना मिलने के बाद नगर पर्षद उपाध्यक्ष सुबोध राय वहां पहुंचे और पूरी स्थिति को देखा. कहा कि ये गंभीर मामला है और किसी भी कीमत पर इसे किसी भू-माफिया को कब्जा करने नहीं दिया जायेगा. इसको लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गरम है.
मामले की सूचना जब डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हुई तो उन्होंने तत्काल नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को थाना में एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया. समाचार लिखे जाने तक नगर पर्षद की ओर से थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया था. इस संबंध में जब नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उपायुक्त का निर्देश प्राप्त हुआ है और दोषियों का पता लगा कर कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सदर थाना को भी सूचना देने का निर्देश नगर पर्षद के कर्मी को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >