जनता दरबार में 54 आवेदन मिले

लोहरदगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित 15, जिला आपूर्ति विभाग से संबंधित 19, जिला कल्याण से संबंधित चार, अपर समाहर्ता से संबंधित एक, डीएसइ से संबंधित चार, डीइओ से संबंधित पांच, अवर निबंधक, अंचल […]

लोहरदगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित 15, जिला आपूर्ति विभाग से संबंधित 19, जिला कल्याण से संबंधित चार, अपर समाहर्ता से संबंधित एक,

डीएसइ से संबंधित चार, डीइओ से संबंधित पांच, अवर निबंधक, अंचल अधिकारी सेन्हा, भंडरा, कुडू से संबंधित एक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुडू से संबंधित एक एवं उपविकास आयुक्त से संबंधित एक आवेदन सहित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबंधित आवेदनों की त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

जनता दरबार में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, आइटीडीए निदेशक डीडी उरांव, अवर निबंधक वैभवमनी त्रिपाठी, एनडीसी, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, समाज कल्याण पदाधिकारी संजय ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >