लोहरदगा : हरिजन स्कूल के बगल में स्थित उत्कर्ष सेनेटरी में विगत दिनों छत का चदरा काट कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखा कीमती समानों की चोरी कर ली. चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी की. जानकारी के अनुसार सुबह उत्कर्ष सेनेटरी के अनुप कुमार सिन्हा ने दुकान खोला तो उसमें देखा कि छत का चदरा काट कर दुकान में चोरी कर ली गयी है.
सामानों का मिलान करने पर लगभग ढाई लाख का सामान गायब पाया. उन्होंने बताया कि बैंक लोन लेकर दुकान किया था. घटना की जानकारी सदर थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
