नाबालिग से पांच युवकों ने किया दुष्कर्म

कैरो/लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार बीती रात पांच युवकों ने 9.30 बजे घर का दरवाजा तोड़ कर नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और अपने घर में अकेली […]

कैरो/लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार बीती रात पांच युवकों ने 9.30 बजे घर का दरवाजा तोड़ कर नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
पीड़िता इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और अपने घर में अकेली रहती थी. लड़की के मां-बाप अन्यत्र कमाने गये हुए हैं. पीड़िता के लिखित आवेदन पर कैरो थाना में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी राम प्यारे राम, मामले की पड़ताल एवं दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >