44 महिलाओं एवं किशोरियों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं की कार्यशाला फोटो कार्यक्रम में शामिल महिलाएं लोहरदगा. छतरबगीचा स्थित होप कार्यालय के हाॅल में फीमी और होप के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा प्रखंड के रामपुर और बाघा पंचायत की 44 महिलाओं एवं किशोरियों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आदिवासी इतिहास, कला, भाषा, संस्कृति और पारंपरिक खेलों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना था. प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मनोरमा एक्का ने कहा कि महिलाएं समाज में उभरते नेतृत्वकर्ता हैं और उन्हें आदिवासी संस्कृति, पहनावा, भाषा, खेल तथा पारंपरिक बीजों को बचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी पहचान पर हो रहे हमलों और बुराइयों का मिलकर विरोध करना जरूरी है.
रामपुर व वाघा पंचायत में कार्यशाला लगी
44 महिलाओं एवं किशोरियों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं की कार्यशाला
