लोहरदगा. लोहरदगा जिला के कैरो एवं सेन्हा प्रखंड में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण कराया जायेगा. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता ओपी अम्बष्ट ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के लिए जिले के कैरो एवं सेन्हा प्रखंड में भूखंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. यहां 33/11 के भी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का भी निर्माण होगा. इसके लिए नि:शुल्क भूमि की मांग एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध उपायुक्त से की गयी है. महाप्रबंधक ने उपायुक्त को बताया है कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण हो जाने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी.
विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण होगा
लोहरदगा. लोहरदगा जिला के कैरो एवं सेन्हा प्रखंड में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण कराया जायेगा. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता ओपी अम्बष्ट ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के लिए जिले के कैरो एवं सेन्हा प्रखंड में भूखंड उपलब्ध कराने […]
