भालू के हमले में वृद्ध घायल

भालू के हमले में वृद्ध घायल

किस्को .पेशरार प्रखंड के बोंड़ोबार में भालू के हमले से एक वृद्ध घायल हो गया.घायल वृद्ध चैतू अशुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह महुआ चुनने के दौरान तीन भालू ने हमला कर दिया. इस दौरान उन्हें हाथ, गला व पैर में भालू ने जख्मी कर दिया.वृद्ध ने बताया कि उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए अपनी सांस को कुछ देर रोककर अपनी जान बचायी,सांस रोके जाने के बाद भालू मृत समझकर वहाँ से चले गये. वहीं शनिवार को स्थानीय पीडीएफ डीलर बिरसु अशुर द्वारा निजी वाहन से वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को पहुंचाया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया. वृद्ध वन विभाग से मुआवजे की मांग कर रही है.मामले पर वन विभाग ने बताया कि घायल वृद्ध से आवेदन प्राप्त होते ही विभागीय प्रकिया के बाद मुआवजा दिलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >