कुड़ू. बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.श्री-श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर लिया गया है. हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजन समिति के रामअवतार प्रसाद गुप्ता व आकाश कुमार राजा ने बताया कि हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन एक मई दिन शुक्रवार को सुबह यजमान शुद्धिकरण, कलशयात्रा, पांचाग पुजन, मंडप प्रवेश पुजन, वेदी पूजन व शाम में आरती, प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन शनिवार को वेदी पूजन, मंडप प्रवेश प्रवेश, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास पूजन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, प्रतिमा का नगर भ्रमण व महाआरती का आयोजन किया गया है. जबकि प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन रविवार को वेदी पूजन व मंडप प्रवेश पूजन, प्राण प्रतिष्ठा पाठ, हवन पूजन, आरती व शाम चार बजे से भंडारा का शुभारंभ होगा. तीन दिवसीय श्री-श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के मुख्य पुरोहित यज्ञाचार्य रमेश मिश्र होंगे.
हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक को
हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक को
