डीटीओ से मिल सुनायी समस्याएं

एलडीजीए- 13 शिष्टमंडल से बात करते डीटीओ.लोहरदगा. झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल दीपक सर्राफ के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद से मुलाकात कर ट्रक मालिकों की समस्या से अवगत कराया. शिष्ट मंडल ने डीटीओ को बताया कि विधानसभा में कार्यरत वाहनों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है. इस पर […]

एलडीजीए- 13 शिष्टमंडल से बात करते डीटीओ.लोहरदगा. झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल दीपक सर्राफ के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद से मुलाकात कर ट्रक मालिकों की समस्या से अवगत कराया. शिष्ट मंडल ने डीटीओ को बताया कि विधानसभा में कार्यरत वाहनों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है. इस पर डीटीओ श्री अहमद ने कहा कि वाहन मालिक 12 मई तक अपने बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करें. भुगतान करा दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु ट्रेनिंग स्कूल प्रक्रिया शुरू करने भी बात कही. मौके पर मो कैश, नीरज साहू, पवन सर्राफ, मोकिम अख्तर, शशि भूषण सिंह, राजू खान, कृष्ण मोहन साव, गुडू खान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >