आदिवासी छात्र संघ कार्यकारिणी की बैठक

लोहरदगा. आदिवासी छात्र संघ जिला समिति लोहरदगा के कार्यकारिणी समिति की बैठक बलदेव साहू महाविद्यालय में हुई. कार्यकारिणी समिति की बैठक में आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय समिति में आदिवासी छात्र संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रदेव उरांव को मनोनीत किया. अध्यक्ष के मनोनयन के साथ ही बलदेव […]

लोहरदगा. आदिवासी छात्र संघ जिला समिति लोहरदगा के कार्यकारिणी समिति की बैठक बलदेव साहू महाविद्यालय में हुई. कार्यकारिणी समिति की बैठक में आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय समिति में आदिवासी छात्र संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रदेव उरांव को मनोनीत किया. अध्यक्ष के मनोनयन के साथ ही बलदेव साहू महाविद्यालय से सदस्यता अभियान शुरू किया गया. यह अभियान कॉलेज, संस्थान, गांव एवं शहर में सघन रुप से चलाने का निर्णय लिया गया. आठ जुलाई को आदिवासी छात्र संघ का चुनाव होना तय हुआ है. कुडू प्रखंड के संयोजक अमित उरांव को बनाया गया. बैठक में मुख्य रुप से मुकेश उरांव, बाल किशुन भगत, कुशील उरांव, विक्की कुजूर, विश्वनाथ भगत, अरबिंद उरांव, आलोक उरांव, सुखदेव उरांव, शशि भगत, आशीष उरांव, पंुकेश उरांव, गोविंद उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >