मजदूर संगठन का प्रदर्शन 13 को

लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक अग्रसेन भवन में सुकरु उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम के मजदूर प्रतिनिधि उपस्थित हुए. बैठक में हिंडालको कंपनी से होनेवाले नये समझौता नहीं हो पाने पर समीक्षा की गयी. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हिंडालको कंपनी […]

लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक अग्रसेन भवन में सुकरु उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम के मजदूर प्रतिनिधि उपस्थित हुए. बैठक में हिंडालको कंपनी से होनेवाले नये समझौता नहीं हो पाने पर समीक्षा की गयी. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हिंडालको कंपनी मामूली बढ़ोतरी कर नया समझौता करना चाहती है, जबकि महंगाई अनुरूप एवं अन्य उद्योगों के तुलना में बहुत कम है. कंपनी में कार्यरत सभी श्रमिक उद्योग भक्त हैं, परंतु कंपनी श्रमिकों के सीधेपन का लाभ लेना चाहती है. लेकिन इस बार श्रमिक जागृत हो गये हैं, क्योंकि कंपनी सिर्फ ताकत की भाषा को पहचानती है. मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 मई को हिंडालको कंपनी के समक्ष सभी कर्मी आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेंगे. बैठक में राजवंश सिंह, रामचंद्र गोप, सुरेंद्र कुमार दूबे, तुलसी मिंज, इरनुस बेक, पीके महतो, विमल उरांव, सोमरा उरांव, बनेश्वर उरांव, चैतू महतो, भुवनेश्वर यादव, प्रभु उरांव, लालू प्रसाद यादव, अशोक सिंह सहित काफी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >