:3::: मार्केटिंग जागरुकता शिविर का आयोजन

फोटो-एलडीजीए-15 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.लोहरदगा. खेमराज स्मृति भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं जिला सर्राफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा ने की. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव दिपेंदु मौलिक ने कमोडिटी में […]

फोटो-एलडीजीए-15 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.लोहरदगा. खेमराज स्मृति भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं जिला सर्राफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा ने की. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव दिपेंदु मौलिक ने कमोडिटी में भागीदारी, उसका समावेशन, ट्रेडिंग के मुख्य तत्व, हेजिंग के फायदे, मार्केट के संचालन तकनीकी, उत्पादों आदि की जानकारी दी. पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल एवं चेंबर अध्यक्ष अभय अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय में ईमानदारी ही टिकती है. मौके पर राजेंद्र खत्री ने कहा कि व्यवसाय में शार्टकट नहीं होता. मंच का संचालन संजय वर्मन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप तमेड़ा ने किया. मौके पर नेपाल भूकंप त्रास्दी एवं गुमला के चिकित्सक की मौत पर मौन रख कर शोक व्यक्त किया. कार्यक्रम में कमल प्रसाद केशरी, दयानंद तमेड़ा, सुमित वर्मन, कैलाश सोनी, कृष्णा खत्री, उज्जवल खत्री, शशांक वर्म्मन, रवि खत्री, दुर्गा सोनी, विकास सोनी, सरोज खत्री, किशोर तमेड़ा, सुधीर सोनी, सुनील सोनी, अरबिंद सोनी, मनोज खत्री, विकास तमेड़ा, मनोज सोनी, राजु सोनी, मिंकु सोनी, सुमित वर्मन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >