:10:::शिवलिंग पर माथा पटक कर आत्महत्या का प्रयास

फोटो-एलडीजीए- 12 सदर अस्पताल में भरती घायल युवक.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के मधुबन टोली निवासी 22 वर्षीय दीपक मुंडा पिता बुधराम मुंडा ने शिवलिंग में माथा पटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार दीपक मुंडा इस्ट गोला रोड स्थित मंदिर पहुंच कर शिवलिंग में माथा पटकने लगा, जिससे उसका माथा फट गया और […]

फोटो-एलडीजीए- 12 सदर अस्पताल में भरती घायल युवक.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के मधुबन टोली निवासी 22 वर्षीय दीपक मुंडा पिता बुधराम मुंडा ने शिवलिंग में माथा पटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार दीपक मुंडा इस्ट गोला रोड स्थित मंदिर पहुंच कर शिवलिंग में माथा पटकने लगा, जिससे उसका माथा फट गया और वह वहीं बेहोश हो गया. बेहोशी की स्थिति में ही कार्तिक महतो ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के बाद वह होश में आया. कारण पूछे जाने पर दीपक मुंडा ने बताया कि वह आत्महत्या करने के नियत से शिवलिंग में माथा पटक रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >