जागरूकता रैली निकाली गयी

लोहरदगा. स्कूल चलें चलायें अभियान के अंतर्गत पोषक क्षेत्र के छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने के पश्चात विद्यालय में उनका ठहराव सुनिश्चित हो. इस संदर्भ में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से सरकारी स्कूलों में प्रति […]

लोहरदगा. स्कूल चलें चलायें अभियान के अंतर्गत पोषक क्षेत्र के छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने के पश्चात विद्यालय में उनका ठहराव सुनिश्चित हो. इस संदर्भ में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से सरकारी स्कूलों में प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को अंडा दिया जाना है, का प्रचार-प्रसार किया गया. रैली के पश्चात विद्यालय में बुद्ध जयंती मनायी गयी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शाहदेव ने कहा कि बच्चों के मन में सभी प्राणियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान होना आवश्यक है. दया की भावना ही मनुष्य को महान बनाती है. मौके पर विद्यालय के बच्चों ने शपथ लिया कि वे नियमित विद्यालय आयेंगे एवं अपने साथियों को भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम में वार्ड पर्षद जेरोम बाखला, सुशारी मिंज, शशि उरांव, मंगरी उरांव, अदित भगत, काशी उरांव, अनमोल तिर्की, सत्येंद्र भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >