हत्यारे की तलाश में लगी है पुलिस

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के टिको बड़काटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या का जल्द ही परदाफाश होगा. कुडू पुलिस मामले के उद्भेदन करने के करीब पहुंच गयी है. हत्या का मास्टर माइंड फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम लगातार छापामारी कर रही है. विदित हो कि 11 अप्रैल की देर […]

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के टिको बड़काटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या का जल्द ही परदाफाश होगा. कुडू पुलिस मामले के उद्भेदन करने के करीब पहुंच गयी है. हत्या का मास्टर माइंड फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम लगातार छापामारी कर रही है.

विदित हो कि 11 अप्रैल की देर रात्रि टिको बड़काटोली में मंगल उरांव की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद से पुलिस लगातार कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. टिको के ग्रामीणों, महिला मंडल की महिलाओं ने मंगल की पत्नी हीरामनी उरांव को पकड़ा था. महिलाओं ने बैठक करते हुए हीरामनी से कड़ाई से पूछताछ की और पुलिस को सौंप दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >