भण्डरा/लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में 26 अपै्रल को आये आंधी व ओला वृष्टि से हुए नुकसान का प्रभावितों ने अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आंधी से घर का छत उड़ गया एवं ओलावृष्टि से फसल का नुकसान हुआ है. सीओ प्रकाश कुमार ने किसानों को बताया कि किसान अपने आवेदन में खाता प्लॉट सहित बरबाद हुए फसल का उल्लेख करने का निर्देश दिया.
सीओ बताते हैं कि घरों के छत उड़ने एवं फसल बरबाद पर आवेदन आ रहा है. जाच कर मुआवजा जिला कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि 28 अपै्रल को आंधी से सैंकड़ों मकान का छत उड़ गया एवं हजारों एकड़ में लगी फसल ओला वृष्टि से बरबाद हो गया है. भंडरा पंचायत सचिवालय एवं भौरांे पंचायत सचिवालय का सोलर प्लेट आंधी में उड़ गया. सोलर प्लेट के उड़ने से पंचायत में सोलर सिस्टम काम नहीं कर रहा है.
