पहले पढ़ाई, फिर विदाई का संकल्प

सेन्हा/लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक का उद्देश्य था बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना. छात्रओं ने नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों तथा अभिभावकों को संदेश दिया कि छह वर्ष से लेकर […]

सेन्हा/लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.
नाटक का उद्देश्य था बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना. छात्रओं ने नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों तथा अभिभावकों को संदेश दिया कि छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में दाखिला करायें. पढ़ाई अनिवार्य है और जो बच्चे नहीं पढ़ते हैं, उनकी जिंदगी व्यर्थ है. उन्हें पग-पग पर धोखा खाना पड़ता है. ठगे जाते हैं और अपने बच्चों को नहीं पढ़ानेवाले अभिभावक इसके लिए जिम्मेवार होते हैं.
इस अभियान में नाटक के माध्यम से अभिभावकों को संदेश दिया गया कि बच्चे स्कूल नहीं जायेंगे तो हमारा देश विकास के पथ पर नहीं बढ़ पायेगा. इस अभियान में छात्रओं ने संदेश दिया कि पहले 12वीं पास करें, उसके बाद ही विदाई. मौके पर बीइओ सलाय सोरेन, सीतापति कुमारी, पतेश्वर उरांव, रंजू देवी, मालती कुमारी, सुमित्र कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >