रिजल्ट को लेकर लोगों में बनी रही उत्सुकता

लोहरदगा. जिले मंे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाफल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गयी. झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने घोषणा की थी कि 27 अप्रैल को संध्या 4 बजे परीक्षाफल जारी किया जायेगा. मैट्रिक एवं इंटर के विद्यार्थी सुबह से पूजा पाठ कर शाम 4 बजने का इंतजार कर रहे थे. विभिन्न कैफे में […]

लोहरदगा. जिले मंे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाफल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गयी. झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने घोषणा की थी कि 27 अप्रैल को संध्या 4 बजे परीक्षाफल जारी किया जायेगा. मैट्रिक एवं इंटर के विद्यार्थी सुबह से पूजा पाठ कर शाम 4 बजने का इंतजार कर रहे थे. विभिन्न कैफे में दोपहर से ही रिजल्ट जाननेवाले छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी थी. संध्या 5 बजे तक रिजल्ट नहीं जारी हो सका था. लोग बार-बार कैफे संचालक को कंप्यूटर में रिफ्रेश करने का आग्रह कर रहे थे. कुछ अभिभावक व्यवस्था को कोस रहे थे तो विद्यार्थी आंख बंद कर भगवान का स्मरण कर रहे थे. कैफे संचालक सबों को दिलासा दे रहे थे कि इस बार का रिजल्ट बेहतर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >