मांग नहीं मानने पर कांग्रेस आंदोलन करेगा

लोहरदगा. कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने कहा है कि विगत एक माह से ममता वाहनों के हड़ताल के कारण कई बच्चों की मौत हो गयी है. सोमवार को सेन्हा प्रखंड के हेसाग छटनी टोली निवासी बंधुवा उरांव की पत्नी ऋतु उरांव को समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनके बच्चे की मौत हो […]

लोहरदगा. कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने कहा है कि विगत एक माह से ममता वाहनों के हड़ताल के कारण कई बच्चों की मौत हो गयी है. सोमवार को सेन्हा प्रखंड के हेसाग छटनी टोली निवासी बंधुवा उरांव की पत्नी ऋतु उरांव को समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनके बच्चे की मौत हो गयी. एक महीने से ममता वाहनों की हड़ताल के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जनता का हो रहे शोषण को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा. भाजपा आजसू की सरकार बनने के साथ ही पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. सरकार चेतनाशून्य हो गयी है. श्री साहू ने कहा कि अगर सरकार जल्द ममता वाहन की समस्या को दूर नहीं करती है तो इसके खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >