निजी विद्यालयों पर अंकुश लगायें डीसी

फोटो- एलडीजीए- 9 उपायुक्त से बात करते प्रतिनिधिमंडल.लोहरदगा. अभिभावक मंच का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिल कर निजी स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा अभिभावकांे को गुमराह करने एवं भयादोहन करने का आरोप लगाया है. प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार निजी विद्यालयांे पर री एडमिशन, विकास शुल्क एवं अन्य शुल्क की […]

फोटो- एलडीजीए- 9 उपायुक्त से बात करते प्रतिनिधिमंडल.लोहरदगा. अभिभावक मंच का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिल कर निजी स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा अभिभावकांे को गुमराह करने एवं भयादोहन करने का आरोप लगाया है. प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार निजी विद्यालयांे पर री एडमिशन, विकास शुल्क एवं अन्य शुल्क की वसूली पर रोक लगाया था. निर्देश के आलोक में डीएसइ ने सभी निजी विद्यालयों को पत्र निर्गत कर री एडमीशन एवं अन्य शुल्कों के नाम से ली गयी राशि को 24 घंटे के अंदर लौटाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन निजी विद्यालय आदेश की अवहेलना करते हुए उल्टे अभिभावकों को भय दिखा रहे हैं कि बच्चों को स्कूल से निकाल दिया जायेगा एवं स्कूल बंद कर दिया जायेगा. कुछ अभिभावकों को कुछ निजी विद्यालय अंगरेजी में टाइप किया हुआ पत्र पर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है जो अनुचित है. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं अभिभावकों की भावनाओं को देखते हुए इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए अंकुश लगायें. साथ ही पिछले कई वर्षों का ऑडिट कराते हुए मासिक शुल्क का निर्धारण करायें. प्रतिनिधिमंडल में दीपक सर्राफ, मो कैश, नीरज कुमार साहू, मनेाज राय, मुकेश कुमार साहू, पवन सर्राफ, गुडू खान, मनीष प्रसाद, लाल आंेकार नाथ शाहदेव, दीपक साहू, हेमंत वर्मा, जुगल प्रसाद, चंदन गोयल, ब्रजेश सिंह, शशिभूषण सिंह, पीयुष केसरी, सुबोध कुमार अग्रवाल, गौतम देव शामिल थे. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, डीआरडीए डायरेक्टर विनोद कुमार चौधरी, डीटीओ शब्बीर अहमद, डीपीओ महेश भगत, एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >