भंडरा/लोहरदगा. श्रम नियोजन व प्रशिक्षण सचिव राहुल शर्मा ने विद्यालय चलें, चलायें कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे, तो सीडीपीओ सीता पुष्पा या अन्य पर्यवेक्षिका उपस्थित नहीं थे. नवनियुक्त पर्यवेक्षिका कुमारी संुदरम द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद सचिव ने सीडीपीओ को लोहरदगा से बुलवाया गया. सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा प्रखंड में 251 बच्चों का नामांकन का सर्वे किया गया है. इसमें से 121 बच्चों का नामांकन हो चुका है. उन्होंने बताया कि सीडीपीओ तीन ब्लॉक का प्रभार उन्हें दिया गया है. सचिव के द्वारा एक आंगनबाड़ी कंे द्र का निरीक्षण करवाये जाने की बात कहे जाने पर सीडीपीओ के बताया कि सभी आंगनबाड़ी कंे द्र बंद हो गया है. पर्यवेक्षिका अंजनी कुमारी व आशा साहू के अनुपस्थित रहने पर कारण पृच्छा करने का आदेश डीसी द्वारा दिया गया.
आंगनबाड़ी केंद्रों का लिया जायजा
भंडरा/लोहरदगा. श्रम नियोजन व प्रशिक्षण सचिव राहुल शर्मा ने विद्यालय चलें, चलायें कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे, तो सीडीपीओ सीता पुष्पा या अन्य पर्यवेक्षिका उपस्थित नहीं थे. नवनियुक्त पर्यवेक्षिका कुमारी संुदरम द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद सचिव ने सीडीपीओ को लोहरदगा से बुलवाया गया. […]
