ट्रक ऑनरों का मांग जायज: धीरज

ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालको प्रतिनिधि के बीच हुई बैठक लोहरदगा. झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालकों कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक राज्य सभा सांसद सह एसोसिएशन के संयोजक धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में कंपनी व एसोसिएशन के बीच भाड़ा से संबंधित चर्चा की गयी. […]

ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालको प्रतिनिधि के बीच हुई बैठक लोहरदगा. झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालकों कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक राज्य सभा सांसद सह एसोसिएशन के संयोजक धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में कंपनी व एसोसिएशन के बीच भाड़ा से संबंधित चर्चा की गयी. मौके पर ऑनरों ने 11 टन बॉक्साइट ढुलाई का भाड़ा नौ टन ढुलाई में ही दिये जाने की मांग की गयी. जिस पर कंपनी प्रतिनिधियों ने असहमति जतायी. जिससे बैठक बेनतीजा समाप्त हुआ. मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कंपनी प्रतिनिधियों से कहा कि ट्रक मालिक ों की मांगे जायज है. उन्हें उचित किराया मिलना चाहिए. श्री साहू ने कंपनी को पुनर्विचार करने की बात कहते हुए कहा कि कंपनी व ट्रक मालिकों के बीच 11 दौर की बैठक हो चुकी है. जिसमें कोई निर्णय नहीं हुआ है. अगली बैठक में कंपनी प्रतिनिधि पुनर्विचार कर आयें, ताकि बैठक में ठोस निर्णय लिया जा सके. मौके पर एसोसिएशन के साबिर खान, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, हिंमांशु कुमार, आदिल, गौतम, मुकेश, आरिफ, डबल्यू, सुनील भगत आदि ऑनर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >