लोहरदगा. नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन डीएसइ प्रबला खेस की अध्यक्षता लगायी गयी. इसका उदघाटन डीसी मंजुनाथ भजंत्री द्वारा दीप जला कर किया. कार्यशाला में जिला अंतर्गत संचालित सभी मान्यता प्राप्त/ गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे. मौके पर डीसी द्वारा उपस्थित निजी विद्यालयों के प्राचार्यों से आरटीइ एक्ट के प्रावधानों व नियमों का विभागीय निर्देश के आलोक में अनुपालन करने का अनुरोध किया गया. सभी को निर्देश दिया गया कि 30 अप्रैल तक प्रपत्र ए पूर्ण रूप से भर कर डीएसइ कार्यालय में जमा कर दें. मौके पर आरटीइ एक्ट 2009 के प्रावधानों, विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में विस्तृत जानकारी एपीओ अशोक कुमार पांडेय व एसीओ श्याम चौधरी द्वारा दी गयी. प्रख्ंाड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी कामेश्वर सिंह द्वारा आरटीइ एक्ट के मानकों को विस्तृत रूप से बताया गया. मंच का संचालन जितेंद्र मित्तल व धन्यवाद ज्ञापन बीइओ कुडू द्वारा किया गया. मौके पर अरुण कुमार, संजय राम, अतिश कुजूर, अरविंद उरांव, अमर गुप्ता, सहित विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे.
30 तक जमा करें प्रपत्र ए: डीसी
लोहरदगा. नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन डीएसइ प्रबला खेस की अध्यक्षता लगायी गयी. इसका उदघाटन डीसी मंजुनाथ भजंत्री द्वारा दीप जला कर किया. कार्यशाला में जिला अंतर्गत संचालित सभी मान्यता प्राप्त/ गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे. मौके पर डीसी द्वारा उपस्थित निजी विद्यालयों के […]
