फोटो- एलडीजीए-5 अतिक्रमण हटवाते अधिकारी.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक में सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को नगर पर्षद प्रशासन ने हटा दिया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ए मिंज ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय का भी अतिक्रमण हटाने का आदेश है और जगह-जगह सड़क किनारे दुकान लगा कर सड़क जाम कर देने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने तमाम वैसे लोगों को आगाह किया है कि जो लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं वे अविलंब हटवा लंे, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई करने को नगर पर्षद प्रशासन बाध्य होगा. इधर नागरिकों का कहना है कि नगर पर्षद प्रशासन अतिक्रमण हटाने मे भेदभाव कर रहा है. अमला टोली, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, इस्ट गोला रोड, राणा चौक में भी अतिक्रमण किया गया है. सड़क के किनारे दुकानें लगायी गयी हैं, लेकिन उन्हें हटाने की दिशा में नगर पर्षद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. अतिक्रमण हटाने के मौके पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ए मिंज, सदर थाना के बीके दीक्षित, रमेश कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.
पावरगंज इलाके से हटाया गया अतिक्रमण
फोटो- एलडीजीए-5 अतिक्रमण हटवाते अधिकारी.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक में सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को नगर पर्षद प्रशासन ने हटा दिया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ए मिंज ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय का भी अतिक्रमण हटाने का आदेश है और जगह-जगह सड़क किनारे दुकान लगा कर सड़क जाम कर […]
