कार्य संस्कृति में बदलाव लायें कर्मी

लोहरदगा : डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सभा कक्षा में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारियों से अपनी कार्य संस्कृति में कुछ ऐसा तरीका अपनाये जाने पर जोर दिया कि समस्याएं कम से कम हो और सरकार के सार्थक प्रयासों को आम जनता अपने दैनिक जीवन में महसूस कर सकें. जनता […]

लोहरदगा : डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सभा कक्षा में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारियों से अपनी कार्य संस्कृति में कुछ ऐसा तरीका अपनाये जाने पर जोर दिया कि समस्याएं कम से कम हो और सरकार के सार्थक प्रयासों को आम जनता अपने दैनिक जीवन में महसूस कर सकें. जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक के एक, उप विकास आयुक्त से संबंधित पांच आवेदन, अपर समाहर्ता से संबंधित छह, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित तीन, गव्य विकास से संबंधित एक, आपूर्ति से संबंधित चार, विद्युत विभाग से संबंधित एक, डीएसइ से संबंधित तीन, जिला स्थापना से संबंधित एक, अनुमंडल कार्यालय से संबंधित तीन, पंचायती राज से संबंधित एक, विधि शाखा से संबंधित एक, सामान्य शाखा से एक एवं जिला कल्याण से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ. जनता दरबार में डीटीओ शब्बीर अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी छंदा भाचार्य, प्रभारी पदाधिकारी शशि निलिमा डुंगडुंग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन : सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार के ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे ज्ञापन में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड, लाल कार्ड, बीपीएल कार्ड, अतिरिक्त कार्ड, अंत्योदय कार्ड एवं एपीएल कार्ड बनाये जाने की मांग की उपायुक्त से की है. आवेदन में तजमुदीन अंसारी, मनान अंसारी, तसलीम अंसारी, रिजवान अंसारी, कलेश्वर महली, समसूल अंसारी, सबीरन खातून, दीपक महली, हजरत अंसारी, सखावत अंसारी, नेजार अंसारी, हसमत अंसारी, सुधा देवी, युसुफ अंसारी, सुनिता देवी, कुंता देवी, ताबेसुन खातून, छाया देवी, जुयारातन खातून, सबिना खातुन, रेहाना खातून, सोनी खातून, फरहत खातून, सविला खातून, शमा खातून, हसरतुन खातून, अफरोजा खातून, अमानत अंसारी, अजमा सेराज, मुनेजा खातून, मेराज अंसारी, रुखसार खातून, रैतुन खातून आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >