भंडरा/लोहरदगा : थाना क्षेत्र के भौंरो नदी के समीप भंडरा साप्ताहिक बाजार से आ रहे टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से सूमो में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जानकारी अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के धरमू मुंडा पिता चमरा मुंडा अपने सूमो से भंडरा साप्ताहिक बाजार आ रहे थे.
रास्ते में सुरसा गांव के कुलदीप सिंह सहित और छह लोग सूमो में सवार हो गये. रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
