वज्रपात में तीन मवेशियो की मौत, चरवाहा घायल

भंडरा/लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव में वज्रपात से चार मवेशी की मौत हो गयी. मवेशियों के चरवाहा चंद्रदेव उरांव वज्रपात से गंभीर रुप से घायल है. घायल का इलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा की जा रही है. मृत सभी मवेशी बेदाल गांव के बंधना उरांव का था. जिसमें एक गाय एवं तीन बैल […]

भंडरा/लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव में वज्रपात से चार मवेशी की मौत हो गयी. मवेशियों के चरवाहा चंद्रदेव उरांव वज्रपात से गंभीर रुप से घायल है. घायल का इलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा की जा रही है. मृत सभी मवेशी बेदाल गांव के बंधना उरांव का था. जिसमें एक गाय एवं तीन बैल हैं.
वज्रपात से किसान बंधन उरांव को भारी नुकसान हुआ है. उसका कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाला बैल वज्रपात से मर गये. मुखिया सोमे उरांव ने बताया कि बंधना उरांव एक गरीब किसान था. वज्रपात से उसे भारी नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई किसान को मुआवजा दिला कर करायी जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >