कुड़ू (लोहरदगा) : खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कराये जा रहे जातीय, आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना की सूत्री से नाम गायब नाराज ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. महिलाओं ने एक स्वर से कहा कि सरकार गरीबों के साथ मजाक कर रही है. सरकार गरीबी हटाओ नहीं गरीब को हटाना चाहती है.
यही कारण है कि बीपीएल सूची में नाम होने, अंत्योदय, लाल कार्ड का लाभुक होने के बावजूद सूची से नाम हटा दिया गया है. महिलाओं ने अपनी मांग को लेकर एक मांग पत्र उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री को सौंपे हैं एवं मांग की है कि जनगणना सूची में नाम जोड़ा जाये. साथ ही सर्वेक्षण कराया जाये.
